हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने अपने पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला के शासकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले बयान का समर्थन किया। दुष्यंत चौटाला शनिवार को भिवानी के दिनोट गेट पर जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा- “जब बच्चों के भविष्य के लिए HTET का पेपर निकला, ताकि वे टीचर बन सकें, और उसमें इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई, तो क्या हम आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ जाएं? हमें लड़ाई तो लड़नी पड़ेगी। जिन्होंने ये गड़बड़ी की है, उन्हें पकड़वाना तो पड़ेगा, चाहे दौड़ा-दौड़ाकर पकड़वाना पड़े। मुझे लगता है कि डॉ. अजय चौटाला ने जो बात कही है, वह युवाओं के भविष्य के लिए कही है।” उन्होंने आगे कहा, “इमरजेंसी के समय में यही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को दौड़ा-दौड़ाकर भगाने की बात करती थी। आज अगर कोई उन्हें दौड़ाने की बात करता है, तो हिंदू-मुस्लिम और देशद्रोह पर बात आ जाती है। अरे, चोरी करोगे और सीनाजोरी भी करोगे? सीनाजोरी तभी करने देंगे जब चोरी करोगे तो पकड़वाएंगे। आज तो सोशल मीडिया और Gen-Z का समय है। इस वक्त आप निगरानी में हो। आपकी कही गई बात को लोग बड़ी ध्यान से सुनते हैं।” कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला की अहम बातें…. अब जानिए अजय चौटाला ने क्या बयान दिया था…. ————————— ये खबर भी पढ़ें :- अजय चौटाला का विवादित भाषण,VIDEO:महेंद्रगढ़ में बोले- बांग्लादेश की तरह शासकों को गद्दी से उतारकर पीटना होगा, देश छोड़ने को मजबूर करो हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के सुप्रीमो अजय चौटाला ने विवादित बयान दिया। मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए अजय ने कहा- “नौजवानों तैयार रहो। युवाओं ने ही नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में तख्तापलट किया था। हमें उसी तरह मौका आने पर इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
दुष्यंत चौटाला का पिता को समर्थन:भिवानी में बोले- इमरजेंसी में कांग्रेस को दौड़ाने की कहते थे, BJP को कहा तो बात हिंदू-मुस्लिम पर आई
