यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी समेत 21 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। जबकि प्रयागराज में बुधवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं मंगलवार तड़के औरैया, जालौन समेत 10 जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते और रेन कोट का सहारा लेते नजर आए। सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा है। मौसम की तस्वीरें देखिए- हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई
मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जालौन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तकसिमट गई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। यहां है अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर। आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…
प्रयागराज में बूंदाबांदी, प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा:पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ खत्म, बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा
