शुक्रवार को जिला पंचायत उत्तरकाशी सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीएमो, जल निगम,जल संस्थान,बाल विकास,स्वजल,सामाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल न होने पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। इस दौरान पौराणिक माघ मेला को लेकर गहन मंथन किया गया है।
वहीं जिला पंचायत की जिला पंचायत की वार्षिक कार्य योजनाओं पर विचार चर्चा समेत जिला पंचायत की परिसम्पत्तियों पर चर्चा करते हुए अधिक आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। सदन में लंबित भुगतानों पर भी विचार विमर्श किया गया है। बैठक में अगले वर्ष 2026 की यमुनोत्री चार धाम यात्रा तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया है।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आंशिका जगूडी,प्रियंका,बीना चौहान,विजय बंधानी, मदन,भरत सिंह,शौभा,अनिता,सरस्वती नाथ,बबीता,कुलदीप,दीपेन्द्र कोहली,सुख देव रावत,रविना,पवन,सोनीका समेत अपर मुख्य अधिकारीमोनिका भण्डारी,नवनीत शेखर जोगी, वित्तीय परामर्शदाता, अर्जुन सिंह चौहान प्रशासनिक लेखाकार,श्याम लाल आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
