भारत के साथ रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने को मंगोलिया तैयारः अमरसाइखान

Spread the love

अमरसाइखान ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम भारत के साथ अपने व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैन्य सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं। दुनिया भर में व्यापारिक मुद्दे हैं, लेकिन भारत का विशाल बाजार उसे एक रणनीतिक भागीदार बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में भारत-मंगोलिया के राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगोलिया का दौरा किया था। अब मंगोलिया के राष्ट्रपति भारत-मंगोलिया राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत की राजकीय दौरे (13-16 अक्टूबर तक) पर हैं।

अमरसाइखान ने कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी है और कई द्विपक्षीय परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने इस दौरे को नए अवसरों से भरा बताया और आशा व्यक्त की कि व्यापार से जुड़े मुद्दों का संतुलन और समाधान निकाला जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि मंगोलिया के उप प्रधानमंत्री चार दिवसीय भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

————-