फरीदाबाद में डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में छलांग लगाई:वाइफ से हुआ गाड़ी में झगड़ा, पत्नी को धक्का देकर कूदा, SDRF तलाश कर रही

Spread the love

फरीदाबाद के खेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में सेक्टर 17 के पुल से एक डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से से पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पत्नी ने डॉ को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह महिला को धक्का देकर नहर में कूद गया। एसडीआरएफ की टीमों ने कई घंटे तक उसकी तलाश की लेकिन टीम को कामयाबी नही मिली। बल्लभगढ़ में खोल रखा है क्लिनिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी का रहने वाला सचिन (36) पेशे से डेंटल सर्जन है। वह बल्लभगढ़ में मोहना रोड़ स्थित यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। यादव कालोनी में ही उसने एक डेंटल क्लिनिक खोला हुआ है। पत्नी से हुआ था झगड़ा बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम को वह सेक्टर 87 स्थित अपनी बहन के घर से पत्नी और बच्चो के साथ वापस लौट रहा था। बहन के घर पर दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया । जिसको लेकर रास्ते में दोनों के बीच में विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। सेक्टर 17 के पुलिस ने नहर में छलांग लगाई डॉ सचिन ने सेक्टर 17 के पुलिस के पास अपनी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो को रोका और नहर की तरफ जाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसको रोकने की कोशिश की , लेकिन उसने पत्नी को धक्का मारा और नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते पुलिस पहुंची मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सचिन की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम बोट लेकर पानी में कई घंटे उसकी तलाश करती रही लेकिन सचिन का कुछ पता नही चला। क्योंकि अंधेरा होने के कारण नहर में कुछ दिखाई नही दे रहा था। आज फिर से शुरू होगा सर्च अभियान खेड़ी पुल थाना इंचार्ज देवेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सचिन का पता नही चल पाया है। टीमें फिर से सर्च अभियान शुरू करेंगी।