हरियाणा के रोहतक एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। खेतों में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गर्दन पर शॉर्प कट के निशान हैं। किसी तेजधार हथियार से गर्दन काटी गई है। हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं। बॉडी पर जींस और जैकेट भी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शनिवार सुबह से लापता था। खेतों में तलाश करने पर उसका शव मिला। 2 पॉइंट में पढ़े किस स्थिति में मिला शव… परिवार रिश्ते देख रहा था ग्रामीणों ने बताया कि मोहित मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार के लोग उसके रिश्ते देख रहे थे। उसका कभी किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। गांव के युवकों के साथ ही उसकी दोस्ती थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस महम थाना पुलिस ने बताया कि खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा। FSL टीम मौके पर पहुंचकर आसपास से सैंपल कलेक्ट किए। टीम ने आसपास खेतों और पास में ब्लड सैंपल भी लिया है।
रोहतक में सिर कटी लाश मिली:खोपड़ी की खाल उखाड़ी, आंख भी गायब मिली; आधी कमर पर कट के निशान
