कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत:बाराबंकी में 100 स्पीड में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, 3 की हालत गंभीर

Spread the love

बाराबंकी में 100 की स्पीड में इनोवा कार पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार रात करीब 3 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार (29), गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (30), बलिया निवासी सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। जबकि मिर्जापुर निवासी पंकज और चंदन तथा बलिया निवासी प्रशांत घायल हैं। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।