जमालपुर कलां में कब्रिस्तान के पास मिला महिला का शव

deadbodyof-a-woman-found-near-kabristan
Spread the love

कनखल थाना इंचार्ज मनोहर रावत ने बताया कि सोमवार को दोपहर जमालपुर में कब्रिस्तान के पास नाले में महिला का एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया। प्रारंभिक तौर पर मृतका का नाम रितु (35 वर्ष) निवासी ऋषिकेश बताया गया है। पता चला है कि वह नौकरी के सिलसिले में यहां आई थी।हालांकि अभी ये पूरी तरह सत्यापित नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।