हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से 6 साल बच्चे का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश करवाई। पुलिस ने अंबाला से लापता हुए बच्चे के परिजनों को सूचना देकर पहचान के लिए बुलाया। मृतक बच्चे की पहचान एकम निवासी रविदास मोहल्ला, कावंला गांव जिला अंबाला के रूप में हुई। एकम 23 जनवरी सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर से लापता हुआ था। एकम के साथ उसकी मां मीना देवी (35) और 8 साल की बहन दिव्या बगैर किसी को बताए घर से चले गए थे। पिता की 2 महीने पहले हई मौत रोहित सिंह निवासी कावंला ने 23 जनवरी को अंबाला पुलिस को बताया कि उसके भाई रवि कुमार की शादी करीब 10 साल पहले मीना देवी निवासी निवारसी थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र के साथ हुई थी। करीब 2 महीने पहले उसके भाई रवि कुमार की मौत हो गई थी। उसके भाई की मौत के बाद उसकी भाभी मीना देवी अपने बेटे एकम और बेटी दिव्या को लेकर घर से गायब हो गई थी। भाभी का मोबाइल मिला बंद 23 जनवरी की सुबह उसने अपनी भाभी को बच्चे के साथ जाते देखा था। उसे लगा कि उसकी भाभी बाजार गई है। शाम तक घर वापस नहीं आई तो उसने भाभी के मोबाइल नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था। उसने आसपास, अपनी रिश्तेदारी और भाभी के मायके में भी पता किया, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया। फोटो मिलने के बाद की तलाश- प्रगट सिंह गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने उनको भाखड़ा नहर में बच्चे के शव बहने की सूचना मिली थी। वे तुरंत ज्योतिसर हेड के पास पहुंचे और शव को बाहर निकाल लिया। बच्चे ने काले रंग की जींस, लाल कोट और जूते पहने हुए थे। कुछ दिन पहले उनके पास अंबाला से 2 बच्चे और उसकी मां के लापता होने की सूचना और फोटो व्हाट्सऐप आए थे। आशंका के चलते परिजनों को सूचना दी नहर से मिले बच्चे ने भी लाल कोट, काली जींस और जूते पहन कर रखे थे। उन्होंने एकम का शव होने की आशंका के चलते उसके परिवार को सूचना देकर शव पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार ने आकर शव की पहचान कर दी। उधर, ज्योतिसर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में अंबाला पुलिस को सूचना दी। अंबाला पुलिस कर रही कार्रवाई- संदीप ज्योतिसर चौकी पुलिस इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि इस बच्चे एकम, उसकी बहन और मां के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट अंबाला पुलिस में दर्ज हुई है। इसलिए उन्होंने बच्चे के शव को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है। अब अंबाला पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी। पुलिस करवा रही पोस्टमॉर्टम- सोमदत्त जिला अंबाला के थाना सेक्टर-9 में तैनात हेड कांस्टेबल सोमदत्त ने बताया कि एकम के शव का कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। पुलिस उसकी मां मीना देवी और बहन दिव्या की तलाश कर रही है। अभी मामले की जांच जारी है। घरवालों से पूछताछ के बाद मामला क्लियर होगा।
कुरुक्षेत्र में नहर से मिला अंबाला के बच्चे का शव:6 दिन पहले मां-बहन के साथ हुआ लापता, दो महीने पहले हुई पिता की मौत
