कुरुक्षेत्र में तालाब में मिला नवजात बच्चे का शव:आंखे-सिर और ब्रेन गायब, प्राइवेट पार्ट-बाजू का हिस्सा नोंचा, जलीय जंतुओं द्वारा नोंचने का शक

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में तालाब से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव करीब 5 दिन पुराना था और पानी में पड़ा होने की वजह से गल चुका था। नवजात के कई अंग गायब थे। फिलहाल पुलिस ने नवजात का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे संस्कार के लिए सामाजिक संस्था के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पिहोवा के स्याणा सैदां गांव के कुछ लोग रात के समय तालाब की तरफ गए थे। यहां उनको तालाब में झाड़ियों के अंदर कोई शव पड़ा दिखाई दिया। उनको लगा शायद किसी जानवर का शव है, लेकिन उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो पता चला कि किसी नवजात का शव है। पुलिस को सूचना देकर बुलाया उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया कि शव करीब 5 दिन पुराना है। पानी में पड़ा होने की वजह से गल और सड़ चुका था। आंखें और सिर की खाल मिली गायब जांच में सामने आया कि नवजात की दोनों आंखें गायब थी। सिर और खाल को नोंचा गया था। उसके सिर का आधे से ज्यादा हिस्सा शायद किसी जंगली जानवर या जलीय जंतू द्वारा खाया जा चुका था और ब्रेन काफी कम बचा था। छाती और गर्दन की हडि्डयां बाहर आ चुकी थी। हाथ को भी नोंचा हुआ था। शायद जन्म के बाद नवजात को फेंक दिया गया था। निजी अंग भी नहीं मिला नवजात का प्राइवेट पार्ट भी गायब था। उसे भी बुरी तरह से नोंचा गया था। प्राइवेट पार्ट गायब होने की वजह से पता नहीं चल पाया कि ये लड़का या लड़की थी। आशंका यही है कि जलीय जीवों ने नवजात के शव को नोंच दिया। पुलिस ने थाना सदर पिहोवा में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के लिए हडि्डयां ली- डॉ. गौरव फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि नवजात की डिलीवरी का टाइम पूरा था। पोस्टमॉर्टम में उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। आशंका है कि जन्म के बाद नवजात को फेंक दिया गया होगा। पानी में डूबने से मौत की जांच के लिए उसके पैर की एक हड्‌डी का सैंपल डायटम के लिए रखा गया है। साथ ही DNA के लिए बाजू की हड्‌डी रखी गई है।