डीडी बोले-BNS में लोगों को मिलेगा न्याय जल्दी:धाराएं सीरियल वाइज की, चालान-फैसला का समय तय किया, हर जिले में होगी मॉनिटरिंग

Spread the love

सिरसा से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (लोक अभियोजक) के डिप्टी डायरेक्टर का कार्यभार समेर सिंह हुड‌्डा ने संभाल लिया है। उन्होंने आते ही अपराध की श्रेणियों के अनुसार लॉ ऑफिसर को नई-नई जिम्मेदारियां दी है, ताकि सभी मामलों का निपटान समय पर हो सकें। जघन्य अपराध जैसे रेप या दरिंदगी जैसे मामलों की जिम्मेदारी लॉ ऑफिसर अमित मेहता को दी है। हाल ही में उनके नाबालिग रेप केस में डॉ. नरेश सिंघल कोर्ट द्वारा 20-20 साल सजा सुनाए जाने पर चर्चा में हैं। निरंतर केसों में दोषियों को सजा मिली है। इसे लेकर डिप्टी डायरेक्टर (डीडी) समेर हुड्‌डा ने आज दैनिक भास्कर एप की टीम से बीएनएस को लेकर बातचीत में बताया, नई बीएनएस में लोगों को न्याय जल्दी मिलेगा। कोर्ट में चालान पेश करने या फैसला सुनाने तक का समय तय कर दिया है। बीएनएस के अनुसार, तय समय में पीड़ित को न्याय मिलेगा। जघन्य अपराधों में भी कई सुविधाएं दी है, जिससे जल्दी न्याय मिल पाएगा। डीडी समेर हुड्‌डा के अनुसार, बीएनएस में धाराएं सीरियल वाइज कर दी है। पहले धाराएं बिखरी हुई थी। किसी अपराध में कौनी सी धारा कहीं तो कोई धारा कहीं। केस लंबे चलते थे और कोई समय सीमा तय नहीं थी। अब धाराओं को आसान कर दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी केसों की समय पर मॉनिटरिंग हो सके और याचिकाकर्ता को जल्दी व अच्छा न्याय मिले। जो त्रुटियां थी, वो दूर कर दी गई है। उसी मकसद में काम करेंगे। सिरसा में 12-13 लॉ स्टाफ इस वक्त सिरसा में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर व डीए समेत 12 से 13 लॉ स्टाफ है। हालांकि, केसों के मुकाबले स्टाफ कम है। फिर भी हमारी टीम बेहतर है। पॉक्सों की जिम्मेदारी अमित मेहता को दी है। अमित मेहता बोले, हर क्राइम की समय अवधि बताई अमित मेहता ने बताया, नया बीएनएस आने से पीड़ित पक्ष को जल्दी न्याय मिलेगा। पीड़ित पक्षों का जो आरोप रहता था कि उनके केसों की सुनवाई नहीं होती। वो बीएनएस में प्रावधान रखे गए हैं कि हर क्राइम या अपराध की समय अवधि बताई गई है। उसके अनुसार कोर्ट में उसका फैसला किया जाएगा। पॉक्सों में पीड़िताओं के साथ अत्याचार हो रहा है और समाज में सबसे बड़ी बुराई है। इसको दूर करके उनको न्याय दिलवाने की कोशिश रहेगी, ताकि आगे इस तरह की अप्रिय घटना न हो। हर जिले में सरकार ने नियुक्त किए डिप्टी डायरेक्ट डीडी समेर हुड्‌डा के अनुसार, सरकार की ओर से नई बीएनएस आने के बाद सभी जिलों में जिला न्यायवादी (डीए) के अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर पद अलॉट किए हैं। सरकार की ओर से इन पदों पर प्रमोशन के साथ कई जगह नियुक्तियां की गई है। सिरसा में बतौर डिप्टी डायरेक्टर समेर हुडडा ने ज्वाइन किया है, पर अभी तक असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर कोई नहीं आया है। पहले लॉ ऑफिसर व उनके ऊपर जिला न्यायवादी होता था। अब असिस्टेंट व डिप्टी डायरेक्टर पद विस्तार कर दिए हैं, जिससे सभी केसों की सही से मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसकी डिप्टी डायरेक्टर के माध्यम से सरकार को सीधा रिपोर्ट होगी।