बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी डकैत जुबैर उर्फ पीटर एनकाउंटर में ढेर हो गया। शनिवार रात पुलिस को इनपुट मिला था कि जुबैर अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वह फायरिंग करते हुए मेरठ की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। इसमें उसे गोली लग गई। गोली लगते ही वह अपने साथी के साथ गिर गया। उसका साथी अंधेरे में भाग गया। पुलिस ने जुबैर को उठाकर जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जुबैर पर लूट, डकैती समेत 47 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस, 6 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। प्रदेश में 85 दिनों में 13वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। एनकाउंटर स्पॉट की 3 तस्वीरें देखिए— 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
बुलंदशहर में डकैत जुबैर को एनकाउंटर में मार गिराया:50 हजार का इनामी, 47 मुकदमे दर्ज थे; 85 दिन में 13 बदमाश ढेर
