नशे में धुत युवकों ने दुकान पर बोला हमला, पिता समेत दो मासूम बच्चियां घायल

Spread the love

घटना के संबंध में घायल श्रवण कुमार साव ने बताया कि उनके पिता की दुकान के पास उनकी दोनों बच्चियां बैठी थीं। इसी दौरान ठेकाही गांव के रहने वाले गोपाल राजवंशी और राजू राजवंशी नशे की हालत में वहां पहुंचे। दोनों ने पहले दुकान में लूटपाट करने की कोशिश की और विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान दुकान में रखे हुए कुछ सामान को भी अपने साथ ले गया। घटना की सूचना मिलते ही सिरदला की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही नशे में धुत युवक दुकानों और राहगीरों को परेशान करते हैं। लोगों ने प्रशासन से शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सिरदला थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बक्सा जाएगा ।