हिसार में कट्‌टों में गोवंश के शव मिले:महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, पटेल नगर में अवैध बाड़े बना रखे थे

Spread the love

हिसार शहर के पटेल नगर में कचरे के ढेर में गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को मौके से कट्‌टों में और जमीन में दबे शव मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है और खुले में पड़े शवों को एकत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर अवैध बाड़े बनाकर रह रहे लोगों ने गायों को भगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछे दौड़कर उनको पकड़ा है। मौके पर गोरक्षा दल के सदस्य पहुंच गए हैं। गोरक्षकों ने बताया कि किसी ने उनको सूचना दी थी कि पटेल नगर में कचरे में गाय के शव पड़े हैं। पटेल नगर में पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें… मरी हुई मिली कई गाय इसके बाद जब वह गए तो देखा कि यहां कई गाय मरी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप का कहना है कि इन गायों को जमीन में दफनाया गया था, मगर कुत्तों ने जमीन खोदकर निकाल लिया। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है। गोरक्षक बोले-कट्‌टों में बांधकर फेंका हुआ था गोरक्षक जिज्ञासु ने बताया कि मेरे पास फोन आया था कि बहुत से गोवंश बीमार हैं। मैंने उसका ट्रीटमेंट किया। इसके बाद यहां आकर देखा तो गोवंश को कट्टों में बांधकर फेंका हुआ है। इनको कुत्ते खा रहे थे। करीब ऐसे सात से आठ गोवंश थे जिनको कट्‌टों में बांधकर फेंका हुआ था। इसके बाद मैंने अपनी टीम को सूचना दी है। बजरंग दल और गोरक्षा दल के सदस्य हमारे साथ हैं। हम मृत गायों को मिट्‌टी देंगे और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। पटेल नगर में कई अवैध पशु बाड़े बता दें कि पटेल नगर में कई अवैध पशु बाड़े हैं। कम्युनिटी सेंटर और रेलवे लाइन के आसपास कई लोगों ने अवैध रूप से पशुओं को बांधकर रखा हुआ है। इन पशु बाड़े में पशुओं को सिर्फ दूध के लिए बांधा जाता है इनको फिर सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ जाता है। इससे सेक्टरों व आसपास के लोग परेशान रहते हैं। इस पशु बाड़ों पर नगर निगम कार्रवाई करती है तो यह पशुओं को भगा देते हैं। यदि इनके पशु निगम पकड़ ले तो यह गुंडागर्दी पर उतर जाते हैं। यह लोग बाइकों पर आते हैं और बेसहारा घूमने के बाद गायों को वापस दूध के लिए ले जाते हैं। पशुओं से निकले दूध को यह आसपास सप्लाई भी करते हैं।