मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा देश में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने न केवल दुग्ध क्षेत्र में क्रांति की, बल्कि सहकारिता आंदोलन को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने विशेष रूप से किसानों और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण के जो मार्ग बनाए, वे सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन को पुण्यतिथि पर किया नमन
