सुबह तडके अर्घ्य के बाद श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्कुट और चना की व्यवस्था भी की गई थी। ताकि घाट पर मौजूद लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय भी उपस्थित हुए। उन्होंने जनसुविधा ट्रस्ट के शिविर में आकर श्रद्धालुओं के बीच अर्घ्य के लिए गाय का दूध वितरित किया और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
शिविर के आयोजन में मुकुल मिश्रा के साथ श्याम रंजन मंडल, शीतल खुल्लर, सुप्रियो घोष, टूलु दा, काजल चौधरी, सुब्रतो लायक, सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
