Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ में रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक 2.38 लाख ने किए दर्शन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 का भव्य आगाज हो गया है. अक्षय तृतीया से शुरू हुई इस यात्रा के मात्र एक हफ्ते के भीतर 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में मत्था टेककर पुण्य लाभ कमाया है. बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भक्तों का रिकॉर्ड तोड़ सैलाब उमड़ रहा है. भारी भीड़ और दुर्गम रास्तों को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रांजिट कैंप और ओपीडी स्थापित किए हैं. सरकार ने श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.