भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने 70 लाख में 3 मिनी बसें खरीदी हैं। वह गनर-स्टाफ को बैठाकर खुद बस चलाकर कार्यक्रम में पहुंच रहे। मिनी बस का नाम रखा है-हनुमान रथ। उनके पिता बृजभूषण सिंह और विधायक भी लग्जरी गाड़ियों का काफिला छोड़ेंगे। पहले करण भूषण लैंड क्रूजर, तीन फॉर्च्यूनर और एक एंडेवर से चलते थे। इधर, एटा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। बिजनौर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने तांगा से चलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि तांगा न केवल पर्यावरण को प्रदूषण से बचाता है, बल्कि यह आम जनता के लिए किफायती और सुलभ साधन है। दरअसल, पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। इसके बाद योगी सरकार ने भी 3 दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। 3 तस्वीरें देखिए- पीएम और सीएम की अपील के बाद सांसद-विधयाक कैसे चल रहे, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
बृजभूषण के सांसद बेटे ने 3 मिनी बस खरीदी:गनर-स्टाफ को बैठाकर खुद चला रहे; नाम रखा- हनुमान रथ; पिता-भाई भी छोड़ेंगे लग्जरी काफिला
