छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 10 मजदूरों की मौत की खबर है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने 4 मौतों की पुष्टि की है। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया था, जहां 6 मजदूरों की मौत बताई जा रही है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो भी प्लांट पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 10 की मौत की खबर:सक्ती में 4 मौतों की पुष्टि, 30-40 मजदूर झुलसे, परिजनों ने किया हंगामा
