पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले सुबह 6:30 बजे भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर TMC और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प हो गई। यहां वोटों की गिनती की जाएगी। भवानीपुर की सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। बंगाल की सत्ता पर 15 साल से काबिज ममता चौथी बार वापसी करेंगी या पहली बार भाजपा सरकार बनेगी, जवाब चंद घंटों में साफ होगा। आज 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। एक सीट (फालता) पर 21 मई को री-पोल होना बाकी है। काउंटिंग के दौरान किसे बढ़त, कौन पीछे, किस पार्टी की कितनी सीटें, दिग्गजों में किसकी हार-जीत; पल-पल का हाल दैनिक भास्कर एप पर Live टैली में देख सकते हैं। बंगाल चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
काउंटिंग से पहले ममता-सुवेंदु की सीट पर TMC-BJP एजेंट भिड़े:वोटों की गिनती 8 बजे से; भास्कर एप पर देखें 5 राज्यों की Live टैली
