उत्तर प्रदेश में पशुधन व दुग्ध विकास को मिला नया आयाम: धर्मपाल सिंह

Spread the love

प्रदेश में 739 बकरी पालन एवं 225 भेड़ पालन इकाइयाँ स्थापित की गईं। कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत 155 नई इकाइयों को स्वीकृति दी गई है, जिससे 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। बुंदेलखंड क्षेत्र में 22,801 महिला ब्रायलर इकाइयों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में चारा बीज मिनीकिट वितरण के साथ उत्तर प्रदेश चारा/आहार नीति 2024-29 लागू की गई है। मंत्री ने बताया कि सरकार पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य में इन योजनाओं का विस्तार होगा।