झज्जर में दुल्हन बन ठगी का प्रयास:गहने-कैश लेकर भागी, ससुराल वालों को बेहोश किया; गांव वालों ने पकड़ा

Spread the love

झज्जर जिले में शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन सारा सामान लपेट कर फरार होने की कोशिश का मामला सामने आया है। दुल्हन सामान लेकर फरार होने ही वाली थी कि ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने पकड़ लिया और परिवार को ठगी का शिकार होने से बचा लिया। मामला जिले के गांव सूहरा का है जहां शादी के नाम पर ठगी की गई है। दुल्हन ने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर ससुराल वालों को बेहोश किया और गहने व नकदी लेकर फरार होने प्रयास किया। उसी दौरान पड़ोसियों ने दुल्हन को उसके मायके वालों के साथ मौके पर ही पकड़ लिया। घटना का सीसीटीवी आया सामने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन को गहने लेकर भागते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार सूहरा गांव निवासी हरकेश की शादी चार दिन पहले पंजाब की रहने वाली युवती से करवाई गई थी। इस शादी के लिए झज्जर की एक महिला बिचौलिए के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन करने की बात भी सामने आई है।
नशीला पदार्थ खिलाकर सदस्यों को किया बेहोश शादी के बाद दुल्हन ने पहले से बनी योजना के तहत पति, सास और अन्य परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। परिवार के सदस्य जब बेहोशी में पड़े थे, उसी दौरान दुल्हन गहने और नकदी समेटकर फरार होने लगी। इसी बीच पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुल्हन, उसकी मां और भाई को पकड़ लिया, जबकि दुल्हन का मामा मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार दुल्हन के भागने के लिए गाड़ी भी घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें उसकी मां और भाई मौजूद थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दुल्हन ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दुल्हन व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों को किया कोर्ट पेश भेजा जेल दुलीना चौकी के जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि सुरहा गांव में दुल्हन व उसके परिवार द्वारा ससुरालजन को नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर भागने का प्रयास किया था, जिनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक को एक दिन के रिमांड व दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सर्वजीत कौर, पलविंद्र कौर व दीपक को अदालत में पेश किया, जहां से सर्वजीत कौर को एक दिन के रिमांड पर लिया गया जबकि बाकी दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।