जींद में पुलिस चौकी का ASI सस्पेंड:घर में घुसकर महिला से की थी छेड़छाड़; विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज

Spread the love

जींद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी ASI यशवीर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ घर में घुस कर महिला से छेडछाड़ करने के आरोप में जींद महिला थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। रामराय गांव की महिला ने दो दिन पहले जींद के एसपी कुलदीप सिंह से मिलकर ASI यशवीर के खिलाफ शिकायत दी थी। एसपी ने तुरंत ही ASI को लाइन हाजिर कर दिया था और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने महिला को भरोसा दिलाया था कि ASI पर लगे आरोप सही पाए गए तो FIR के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। अब ASI यशवीर काे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही FIR भी हो गई है। महिला ने अपनी शिकायत में ये बताया…