निलंबन से गुस्साया JE, 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:बोला- पहले बहाल करो तब नीचे आऊंगा; 3 घंटे से अफसर मनाने में जुटे

Spread the love

प्रयागराज में निलंबन से नाराज जूनियर इंजीनियर (JE) अभय कुमार यादव गुरुवार शाम 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए। करीब 3 घंटे से पुलिस और बिजली विभाग के अफसर मनाने में जुटे हैं। लेकिन अभय उतरने को तैयार नहीं हैं। अभय टॉवर से ही चिल्लाकर बार-बार कह रहे हैं, जब तक मुझे बहाल नहीं किया जाता है, नीचे नहीं आऊंगा। एक दिन पहले लाइनमैन की मौत के बाद इंजीनियर अभय को निलंबित कर दिया गया था। JE ने बताया कि 28 अप्रैल की रात ढाई बजे तक ड्यूटी पर थे और सप्लाई चालू करके घर आ गए। इसके बाद सरकारी लाइनमैन ने एक प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर रिपेयरिंग का काम करवाया। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। JE का आरोप है कि बिना पक्ष जाने ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और उन्हें उतारने का प्रयास किया जा रहा है। अभय के साथी इंजीनियर भी मौके पर पहुंच गए हैं। वे विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… घटनाक्रम से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…