इसी दिन सायं 6.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्तर्गत दिव्या शर्मा (जागीड़), मुरैना शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगी। प्रेमसिंह देपालपुरिया, सारंगपुर लोकगायन की प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि अवंतिका विवि के कुलपति नितिन राणे होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नृत्याचार्य पं. श्रीधर व्यास, महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी नरेश शर्मा करेंगे।
अखिल भारतीय कालिदास समारोह का समापन शुक्रवार को
