अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन:मौत की वजह अभी पता नहीं, 38 साल के थे, पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

Spread the love

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के CMS डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम KGMU में कराया जा रहा है। अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। अपर्णा इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है। 14 साल पहले अपर्णा से की थी लव-मैरिज प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई, फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई। 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक यादव के निधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-