वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में 4 दिन से ओले-बारिश का दौर रहा। मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। बुधवार सुबह करीब 20 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। हालांकि, आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं है। बुधवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा है। कुछ जिलों में हल्का कोहरा है। हालांकि उमरिया जिले में बुधवार सुबह कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है। वहीं शाजापुर जिले के अकोदिया में घने कोहरे के बीच एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हैं। हादसा बुधवार सुबह 8.30 बजे हुआ। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम देखिए मौसम की तस्वीर
एमपी में मावठा के बाद 20 जिलों में घना कोहरा:शाजापुर में विजिबिलिटी कम होने के कारण कार और बाइक भिड़ीं, युवक की मौत
