बच्चा चोर समझ सूट-सलवार पहने युवक को पीटा,VIDEO:पंचकूला में लात मारकर बाइक गिराई; पुलिस बोली- बहरुपिए बनकर भीख मांगते हैं

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला में सूट-सलवार पहनकर जा रहे एक युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने सड़क पर डंडों से पीट दिया। वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। लोगों ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी, जिसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक सूट-सलवार पहने शख्स को डंडा मारता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला मोरनी चौकी तक पहुंचा, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संबंधित युवक बहुरूपिया बनकर भीख मांगता है। जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…
चौकी इंचार्ज बोला- दोनों पक्षों में समझौता हुआ मोरनी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगदीश ने कहा कि युवकों को गलतफहमी हो गई थी। बाइक सवार पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं। वह बहरुपिए का रोल कर भीख मांगते हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।