करनाल में नहर किनारे युवक ने किया सुसाइड:पेड़ से लगाया फंदा, कल शाम से था लापता; दो बेटियों का पिता

Spread the love

करनाल जिला के तरावड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पास नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शुक्रवार शाम से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार शाम से था घर से गायब गांव सुल्तानपुर निवासी राकेश कुमार (32) पुत्र इस्म सिंह शुक्रवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास के इलाकों में तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार में चिंता बढ़ गई। सुबह पेड़ से लटका मिला शव शनिवार सुबह गांव के लोगों ने नहर के किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा। पास जाकर देखा, तो उसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई। उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। मेहनत मजदूरी करता था परिजनों के अनुसार राकेश कुमार शादीशुदा था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, उसकी दो बेटियां हैं। परिवार का कहना है कि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कोई स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।