यमुनानगर में सैर पर निकले व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोली, मौत:बाइक सवार बदमाश हमला कर फरार, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर से सोमवार सुबह सैर पर निकले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव के आसपास सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके सामने बाइक रोकी और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। फायरिंग से जुड़े PHOTOS… गांव में अकेला रहता था, बोल नहीं पाता था सतनाम गांव में अकेले रहते थे। वो बधिर थे (बोल नहीं सकता था)। उनका बेटा और पत्नी बाहर रहते हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ में रंजिश की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पूर्व सरपंच बोले- पुरानी रंजिश लग रही पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने कहा कि सतनाम सिंह बोलने में असमर्थ था और रोजाना सुबह सैर करने के लिए जाया करते थे। हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई, इस बारे अभी उन्हें भी कोई अंदाजा नहीं है। गांव में पहले कुछ वारदातें हुई हैं, जिससे पुरानी रंजिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ग्रामीण बोले- ऐसे लगा कहीं धमाका हुआ ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान बाहर से धमाके की आवाजें आईं। उन्हें लगा शायद किसी के वाहन का टायर फट गया। वह तुरंत घर से बाहर निकले तो देखा कि गांव का ही सतनाम उनके घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत इस बारे शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। राजकुमार ने कहा कि उसके घर से बाहर निकलने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। डीएसपी बोले- पुलिस CCTV खंगाल रही डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि सुबह करीब पौने छह बजे एसएचओ थाना छप्पर को सूचना मिली थी कि बाल छप्पर में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर सतनाम का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।