मुख्यमंत्री ने किया शैक्षिक महासंघ के संकल्प पत्र का विमोचन

Spread the love

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने बताया कि महासंघ एक सितम्बर 2025, सोमवार को प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर के लगभग पांच लाख विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान शीर्षक से संकल्प दिवस का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ सामूहिक रूप से संकल्प लेकर अपने विद्यालयों को सजाने-संवारने का कार्य करेंगे।

इस अभूतपूर्व कार्यक्रम का उद्देश्य है कि शिक्षक एवं शिक्षार्थी स्वावलंबी, सु-संस्कृत, संस्कारवान और सामथ्र्यवान बनें। संकल्प के तहत शिक्षक व विद्यार्थी प्रण लेंगे कि वे विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणादायी बनाएंगे। संकल्प पत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर विद्यालय को संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ बनाएंगे तथा इसके गौरव को निरंतर बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ के प्रदेश सचिव विनोद चौहान और प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारद्वाज उपस्थित रहे।