फोटोग्राफी के महाकुंभ ‘नज़र फोटोग्राफी’ एग्जिबिशन में जयपुरवासियों ने खूब निहारा और सराहा

Spread the love

एग्जिबिशन के अंतिम दिन राजदीप शर्मा द्वारा पोट्रेट फोटोग्राफी पर सेशन भी आयोजित किया गया। जिसमें कई कॉलेजों के बच्चों ने फोटोग्राफी सीखी और कई पुरस्कार भी जीते। समापन समारोह के दौरान आईएएस नवीन जैन, आरएएस सोविला माथुर, और गलता से अवधेशाचार्य, राघवेन्द्रचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिनका स्वागत सत्येंद्र सिंह,अदिति अग्रवाल,हर्षित,विक्रम,कोमल, जतिन,वसुंधरा, हनी,कुणाल ने स्वागत किया। नज़र आर्ट पेंटिंग में सभी प्रतिभागियों को सफारी होटल के डायरेक्टर राघव गोयल रोटरी क्लब अशोक से रूपेश चंदेल,कमल समोदिया ओर क्यूरेटर अदिति अग्रवाल ने सेटिफिकेट प्रदान किए।

इस अवसर पर एग्जीबिशन की संरक्षक, रेणुका कुमावत ने बताया कि इस तीन दिवसीय एग्जिबिशन ने भारतवर्ष के फोटोग्राफी प्रेमियों और पेशेवरों के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। एग्जीबिशन में 362 से अधिक प्रतिभागियों की करीब 680 से अधिक उत्कृष्ट तस्वीरें प्रदर्शित की गई थी। इसके साथ ही, एग्जीबिशन के दौरान आने वाले सभी विजिटर्स और प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप कूपन भी प्रदान किए गए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष फिर इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ एग्जिबिशन के आयोजन की जानकारी दी।