इसपर ग्रामीणों ने उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है।
उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसपर जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल बेड़ो स्थित पद्मश्री सिमोन उरांव के आवास पर जाकर उन्हें ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराया।
