सोमवार सुबह जब दुकानदार आशुतोष साहू, जो दुखु टोला के निवासी हैं, रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले को टूटा पाया। यह देख वे हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि चोर दुकान से एक बोरा अरवा चावल, एक बोरा मसूर दाल, 20 किलो उसना चावल, पांच किलो पास्ता, 20 किलो आटा, दो टीन रिफाइंड तेल, लगभग तीन हजार रुपये नकद और महंगे ब्रांड के नहाने वाले साबुन चोरी कर ले गए हैं।
पुलिस ने घटनास्थल के पास रेलवे लाइन किनारे कटा हुआ शटर का ताला बरामद किया। इसके अलावा झाड़ियों में छिपाकर रखे गए आटा, चावल और दाल के बोरे भी बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
