सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए सक्षम की अनूठी पहल

Spread the love

नेत्र कुम्भ आयोजन समिति के महासचिव खेताराम लीलड़ ने बताया कि सक्षम संगठन का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रियों तक ही सीमित नहीं है। सीमा पर तैनात हमारे जवान देश की ढाल हैं। उनकी आँखें स्वस्थ रहेंगी तो वे और अधिकता सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चौकसी कर पायेंगे। आज यह सेवा उनके द्वार तक पहुँचाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हजारी राम ने बताया कि सीमा चौकियों पर जाकर जाँच करने का अनुभव बहुत भावुक करने वाला रहा। कई जवान वर्षों से आँखों की समस्याओं से जूझ रहे थे लेकिन सुविधाओं के अभाव में इलाज नहीं करा पाए। सक्षम संगठन का यह प्रयास उनकी आवश्यकता को वहीं पूरा करता है जहाँ वे तैनात हैं। वहीं, ट्रान्सविज़न कंपनी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार व मिस्बाह ने कहा कि

यह पहल ‘नेत्र चिकित्सा आपके द्वार’ की सच्ची परिभाषा है। हमारे जवानों की आँखों की सेहत ही उनकी सतर्कता की गारंटी है। सक्षम ने इस कार्य से न केवल सेवा की है बल्कि देशप्रेम की नई शुरुआत की है।”