दिव्यांगजनों को आपदा सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

मौके पर पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी टीम सिपाही चंदन कुमार,रविन्द्र कुमार, रामनरेश पासवान एवं हेमराज के साथ उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण की शुरुआत में बाढ़ या डूबने जैसी आपदा से बचाव की तकनीक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आपदा की अन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु जागरूकता एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सम्मिलित जिला दिव्यांग आइकॉन डॉ साबरा तरन्नुम भी सम्मिलित हुई, उनके द्वारा अररिया के सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया कि इस प्रशिक्षण में अवश्य सम्मिलित हों ,आपदा के समय यह प्रशिक्षण बहुत ही कारगर सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में 28 दिव्यांगजन अपने सहयोगियों एवं परिजनों के साथ शामिल हुए। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में जीविका की सामाजिक कार्य प्रबंधक चंदा कुमारी, सीनियर फिजियो तरन्नुम निगार, टेक स्पीच एंड हियरिंग विशेषज्ञ कुमार साहेब सहित सुरक्षा प्रहरी राजा एवं विजय तथा सफाईकर्मी चंदन का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बुनियाद केंद्र सक्षम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।