कानपुर मेट्रो स्टेशन पर ‘शो योर टैलेंट’ के तहत नन्हे बच्चों के नृत्य प्रस्तुतियों ने यात्रियों का जीता मन

Spread the love

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि शाम से शुरू हुए कार्यक्रम में लगभग 15 बाल कलाकारों ने एक के बाद एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद उनके परिजनों ने भी सम्मिलित होकर मंच पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

प्रबंध निदेशक ने बताया है कि कानपुर मेट्रो और गोल्डन क्लब द्वारा ‘शो योर टैलेंट’ पहल के अंतर्गत 15-17 एवं 22-24 अगस्त को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शाम 4:30 बजे से द गोल्डन प्लेटफॉर्म कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 30 अगस्त को ग्रैंड फिनाले के साथ इसका समापन होगा।