ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की माैत, ट्रक समेत चालक हिरासत में

Spread the love

जानकारी के अनुसार, नयापारा, वार्ड नं 7 निवासी 72 वर्षीय मारुति राव स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही बाजार से सड़क पर आए बागबहरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक को जिला अस्पताल भेजा। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को थाने ले आई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।