परिषदीय स्कूल में चार दिन से बंद कुत्ते की मौत, जांच के आदेश

Spread the love

हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के कुनेहटा गांव में बेसिक शिक्षा विभाग का परिषदीय स्कूल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार छुट्टी के बाद साेमवार काे स्कूल खुला तो क्लास रूम के बगल में मिड-डे मील के कमरे में एक कुत्ता मरा पाया गया। इसकी दुर्गन्ध से बच्चे परेशान होकर बाहर भागे। वहीं स्कूल का स्टाफ भी दुर्गन्ध से इधर उधर भागने लगे। बच्चे काफी देर तक स्कूल के बाहर खड़े रहे। स्कूल में पढ़ाई ठप होने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग स्कूल पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक की वीडियो बनाने वालाें से बहस हाे गयी। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हाे गया।

बीएसए आलोक कुमार सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने बताया कि मृत कुत्ते को स्कूल से बाहर फेंकवा दिया गया है। साफ सफाई के बाद कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा।