बड़ी चौपड़ पर राह आसान, पहली बार चौपड़ के खंदे को किया अतिक्रमण मुक्त

Spread the love

हेरिटेज निगम के उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम क्षेत्र में लगातार अस्थाई अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। इस पर बड़ी चौपड़, हवामहल बाजार, सहदेव मार्ग, वानिकी पथ, सचिवालय, हाईकोर्ट, त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, छोटी चौपड़, चांदपोल, सूरजपोल, गलता गेट, दिल्ली बाईपास रोड, बास बदनपुरा, आदर्श नगर तक 50 स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान 22 ट्रक सामान जब्त किया गया है। साथ ही 45 हजार रुपए का परिवहन शुल्क भी जमा किया गया है। बड़ी चौपड़ स्थित खंदे से भी अस्थाई अतिक्रमण हटाकर वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर किया गया।