शराब दुकान के सामने सड़क बनी अहाता, उच्च न्यायालय ने हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश

Spread the love

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश विभु दत्त गुरु की बैंच में हुई सुनवाई में महाधिवक्ता का तर्क है कि पहले शराब की दुकान के पास अहाता था, जिसे सड़क चौड़ीकरण और स्थानीय निवासियों की आपत्ति के कारण ध्वस्त कर दिया गया है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि लाइसेंसी शराब की दुकान शहर या मोहल्ले के मध्य में स्थित है, प्रशासन की यह ज़िम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि दुकान से खरीद की जा रही शराब का सेवन सार्वजनिक स्थान पर न किया जाए क्योंकि इससे उपद्रव होता है। इस मामले सहायक आबकारी अधिकारी को शपथपत्र में जवाब पेश करने और निगरानी के लिए 28 अगस्त, 2025 को पुनः सूचीबद्ध किया गए है।