सीएम योगी आज 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे:अक्षय पात्र किचन का करेंगे उद्घाटन, 11 ब्लॉकों के स्कूल में तैयार भोजन पहुंचेगा

Spread the love

सीएम योगी आज 25 जून से गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह संतकबीरनगर और देवरिया में भी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गुरुवार को सबसे पहले संतकबीरनगर पहुंचेंगे, यहां से धनघटा और गोरखपुर की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। फिर शाम 4 बजे के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां से शाम 5:30 बजे चिलुआताल थाने के सामने बने अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे। चिलुआताल थाने के सामने बने अक्षय पात्र किचन तीन एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसमें पार्किंग भी है। यहां करीब 200 कर्मचारी काम करेंगे। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के अनुसार ताजा और गर्म भोजन तैयार कर समय पर पहुंचाया जाएगा। इस किचन में बना मिड डे मील शहर के 11 ब्लॉकों के स्कूल में भेजा जाएगा। स्कूलों में रसोइयों को भोजन नहीं बनाना पड़ेगा अक्षय पात्र किचन की नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। एजेंसी की ओर से तैयार भोजन सीधे स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का बेहतर ढंग से पालन किया जा सकेगा। इससे विद्यालयों में भोजन बनाने में लगने वाला समय बचेगा और बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन मिल सकेगा। मिड डे मील अब 11 ब्लॉकों के स्कूलों में पहुंचाया जाएगा डीसी एमडीएम दीपक पटेल ने बताया- अभी 4 ब्लॉकों- नगर क्षेत्र, चरगांवा, भटहट और खोराबार के 307 स्कूलों के 35765 बच्चों को अक्षयपात्र की ओर से मिड डे मील दिया जा रहा था। इनमें परिषदीय, एडेड और इंटर कॉलेज शामिल हैं। अक्षयपात्र के किचन की क्षमता 1 लाख बच्चों को रोज मिड डे मील देने की है। अब इसमें 7 नए ब्लॉक शामिल किए जाएंगे। जो नए ब्लॉक जुड़ेंगे, उनमें- जंगल कौड़िया, भरोहिया, पिपराइच, पाली, सहजनवां, पिपरौली, कैम्पियरगंज हैं। ऐसे में अब कुल 11 ब्लॉकों में मिड डे मील पहुंचाया जाएगा। अक्षय पात्र किचन में हर घंटे 50 हजार रोटियां बनेंगी अक्षय पात्र किचन में मशीनों की मदद से प्रतिघंटा 50 हजार रोटियां बनाई जा सकेंगी, जबकि स्टीम तकनीक से मात्र 15 मिनट में 1200 लीटर चावल पकाया जाएगा। तीन से चार घंटे के भीतर एक लाख बच्चों का भोजन तैयार हो जाएगा। यहां से स्कूलों तक भोजन पहुंचाने के लिए करीब 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है। 26 जून को जनता दर्शन में समस्याएं सुनेंगे, फिर देवरिया जाएंगे 26 जून की सुबह सीएम गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद देवरिया जिले के बरहज पहुंचकर बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद गोरखपुर लौटकर MLC सीपी चंद के रुस्तमपुर रोड स्थित नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 27 जून को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे सीएम