लखनऊ में एलन-ग्रेविटी जैसी 16 बड़ी कोचिंग सील:छात्र बोले- मन में डर बैठा; सरकार ने PMO को भेजी अग्निकांड की रिपोर्ट

Spread the love

लखनऊ की अवैध इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक हुई पूरे मामले की कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट PMO को भेजी गई। बुधवार को विकास प्राधिकरण (LDA) और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने 16 कोचिंग और लाइब्रेरी सील कर दी। इनमें कृष्णानगर और हजरतगंज में एलन, कपूरथला में ग्रेविटी अलीगंज में आकाश और गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े कोचिंग संस्थान शामिल हैं। इस बीच, कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक अपना-अपना सेंटर बंद करके भाग गए। बच्चे सड़कों पर घूमते नजर आए। नेशनल पीजी के छात्र आशंकित ने कहा- मुझे कोचिंग में एडमिशन लेना है। लेकिन, आग की घटना ने मन में डर पैदा कर दिया है। राज्य सरकार ने अग्निकांड के बाद राहत-बचाव और कार्रवाई की पूरी डिटेल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दी है। इसके पहले प्राधिकरण ने जिस इमारत में आग लगी थी, वहां नोटिस चिपकाया। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को बिल्डिंग तोड़ी जाएगी। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। LDA के 6 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। 18 अफसरों के खिलाफ शासन को नोटिस भेजा गया है। बुधवार को शहर भर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 83 भवन मालिकों/प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इमारत में क्या-क्या होता था? हादस 22 जून को हुआ था। जिस इमारत में आग लगी थी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…