लखनऊ में बादल छाए, आजमगढ़ में देर रात बारिश:प्रदेश के 16 जिलों में बरसात और 38 में हीटवेव का अलर्ट; जल्द दस्तक देगा मानसून

Spread the love

यूपी में मानसून को लेकर राहतभरी खबर है। अगले 3-4 दिनों में यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते मानसून एंट्री कर सकता है। 30 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर यूपी में 20 जून तक मानसून आता है। यानी इस बार मानसून 8 दिन लेट आ रहा है। पिछले 15 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। लखनऊ समेत आसपास के 6 जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवां भी चल रही है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है। मंगलवार देर रात आजमगढ़ में बारिश हुई। इससे पहले सुबह नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, ललितपुर और बागपत में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। बुधवार को 16 शहरों में बारिश और 38 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- यूपी में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए पूर्वी यूपी में लू के हालात बने हुए हैं। अगले एक हफ्ते तक तापमान बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य भारत से आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में भी मौसम की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यूपी में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…