सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच गए हैं। वे यहां करीब 393 करोड़ रुपए की 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे जनसभा को संबोधित कर शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। अलीगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज पहुंचे। जहां से उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पुराने और नए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश मैदान) पहुंचेंगे। जहां वे अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। इसके बाद मंगलवार सुबह वे अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना होंगे। 2 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अलीगढ़ में CM योगी ने ITM कॉलेज का निरीक्षण किया:कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक, 393 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
