हरियाणा के गुरुग्राम में IT कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नग्न शव उत्तराखंड के मसूरी के होटल के कमरे में मिला। कमरे में खून के निशान, शराब की बोतलें और सेक्स पावर की दवाओं के रैपर मिले हैं। 27 साल की इंजीनियर पी. राधा गायत्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। आठ महीने पहले उनकी शादी सौम्या श्रीचरण से हुई थी। वह पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। राधा अपने पति के साथ ऋषिकेश घूमने के बाद मसूरी पहुंची थीं। दोनों एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह पति की सूचना पर मसूरी पुलिस जब कमरे में पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था। पहले सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… अब जानिए पुलिस की इस केस में क्या कर रही.. होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे: सीओ मसूरी जगदीश पंत के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पति ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी। वह पुणे में और गायत्री गुरुग्राम में जॉब करती थी। शादी के बाद वे पहली बार घूमने के लिए आए थे। दोनों ने रात को साथ में शराब ली थी। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है और होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मौत की वजह के लिए पोस्टमॉर्टम करवा रही : सीओ मसूरी का कहना है पोस्टमॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… पति के साथ मसूरी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत:बेड की चादर पर मिले खून के निशान, कमरे से शराब की बोतलें बरामद मसूरी में गुरुग्राम की लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने बताया कि महिला की नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। घटना एक होम स्टे की है। जैसे ही इसकी सूचना कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। (पढ़ें पूरी खबर)
गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में न्यूड डेडबॉडी मिली:शराब और सेक्स पावर वाली दवा के रैपर मिले; पति के साथ घूमने गई थी
