प्रयागराज में एक परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 2 महिलाएं हैं। हमलावरों ने घर में दौड़ा-दौड़ाकर वारदात की। खून से लथपथ परिवार के सदस्यों की लाशें घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं। सभी के सिर पर कुल्हाड़ी जैसी भारी वस्तु से हमला किया गया। वारदात के समय घर में 4 लोग थे। 60 साल की एक महिला घर में और थी, वह सुरक्षित है। महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। वारदात जिला मुख्याल से 40 किमी दूर मेजा थाना के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुई। मंगलवार सुबह जब पड़ोसी उठे तो ट्रिपल हत्याकांड का पता चला। पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू और उनके दो भाई की पत्नियों की लाश मिली है। सभी की लाश घर के आहते से लेकर बाहर पड़ी हुईं थीं। श्यामलाल के दोनों भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। तस्वीरें देखिए… इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…
परिवार के 3 लोगों की हत्या, इनमें 2 महिलाएं:प्रयागराज में दौड़ा-दौड़ाकर मारा, घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
