यूपी के 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:तूफान और ओले गिरने की भी चेतावनी, जालौन सबसे गर्म रहा

Spread the love

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। आज शनिवार को पूरे यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इनमें 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 16 जिलों में ओले गिरने, 19 जिलों में तूफान का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म रहा। दूसरे नंबर पर बांदा का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हरदोई का 19.5 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या का 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की बात करें तो बाराबंकी, एटा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, हाथरस, लखीमपुर खीरी और बागपत में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे प्री-मानसून जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में आंधी-बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। लोग खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। शुक्रवार की 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…