अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में चोरी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पहुंच गया है। शुक्रवार को लखनऊ के रहने वाले अधिवक्ता मोहित अशोक ने जनहित याचिका (PIL) दाखिल की है। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से स्पेशल ऑडिट की मांग की है। इस मामले में अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। अधिवक्ता मोहित अशोक ने आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता ने कहा, करोड़ों हिंदुओं की आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी है। मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वित्तीय लेखा परीक्षण जरूरी है। उन्होंने याचिका में केंद्र सरकार, यूपी सरकार, सीबीआई, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पक्षकार बनाया है। मंत्री बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं होगा, भाजपा नेता ने फिर मोदी को लेटर लिखा
मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा- यह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आंतरिक मामला है। ट्रस्ट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। किसी की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर ट्रस्ट के आय-व्यय का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने और सीबीआई जांच की मांग भी की है। इससे पहले भी उन्होंने 9 जून को पीएमओ से इस मामले की शिकायत की थी। अब विस्तार से पढ़िए… सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की CBI जांच हो
अयोध्या के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा चढ़ावा चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब को देश की पहचान बताया। सभी समुदायों को मिल-जुलकर रहने का अधिकार है। ईद, होली और दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक हैं। भाजपा नेता ने पीएम मोदी से 6 डिमांड रखी भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री से 6 डिमांड की है। उन्होंने लेटर में लिखा कि देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी कमाई का अंश राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया है। यह धन किसी व्यक्ति, समूह या संस्था का नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में हर एक भक्त को यह जानने का नैतिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है कि उसके द्वारा समर्पित धन, आभूषण एवं अन्य दान का उपयोग किस प्रकार किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देशित किया जाए कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्थापना काल से अब तक का संपूर्ण विवरण सार्वजनिक करे। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने रविवार 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई है। अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। महिपाल सिंह बोले- चढ़ावा कहां जमा होता है, सिर्फ चंपत राय को पता शंकराचार्य बोले- चार लोगों की गिरफ्तारी की बातें आ रही हैं वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार को एटा में कहा- ‘राम मंदिर में शिला पूजन के समय से ही चोरी हो रही है। कितने आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कहा- जब मंदिर बनने लगा तो प्लॉट बिकने लगे। दो-दो मिनट में प्लॉट करोड़ के हो जाते थे। वहां पहले से ही चंपत राय बैठे हैं। चंपत का मतलब ही होता है लेकर भाग जाना। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिन लोगों ने अखिलेश यादव पर ‘टोंटी चोर’ होने का आरोप लगाया था, उन्हें अब राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े तथ्यों पर जवाब देना चाहिए। पहले चंपत राय ने सफाई दी थी कि कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन अब पैसा बरामद होने और चार लोगों की गिरफ्तारी की खबरें आ रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अयोध्या के साधु-संत भी नियमित चोरी की बात कह रहे हैं। —————————–
ये खबर भी पढ़ें ‘राम मंदिर ट्रस्ट में धर्माचार्य रहते तो गड़बड़ी नहीं होती’:शंकराचार्य बोले- चंपत राय ईमानदार नहीं, दान का एक-एक पैसा भगवान का ‘राम मंदिर के दान पर सबसे ज्यादा सवाल उठने चाहिए। दान का एक-एक पैसा भगवान का पैसा होता है। सनातन धर्म में देवस्व (चढ़ावा) को अत्यंत पवित्र माना गया है। अगर उस पैसे के उपयोग को लेकर सवाल हैं, तो जवाब भी होना चाहिए और जांच भी होनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:CBI जांच की मांग; BJP नेता ने PM मोदी से दोबारा शिकायत की
