TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में 7 जून को दर्ज किया गया था, जिसकी जानकारी आज सामने आई है। शिकायत तुषार कांती दास नाम के व्यक्ती ने कराई है। इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले केस में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे। इस दौरान उनके वकील भी वहां पहुंचे। अभिषेक के वकील देबाशीष राय ने कहा कि CID ने हमें कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल हमें नहीं पता कि CID टीम यहां क्यों आई है। ममता के इस बयान पर FIR… किरेन रिजिजू ने कहा था- परेशान करने वाला बयान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 मई 2026 को ममता बनर्जी का भाषण X पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है। लोगों की सुरक्षा किसी के सहारे नहीं, कानून और व्यवस्था के भरोसे होनी चाहिए। FIR को लेकर 3 मुख्य पाइंट्स…
ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR:चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; अभिषेक बनर्जी के घर CID पहुंची
